Wednesday , 9 September 2026

हरियाणा में जहरीली शराब का कहर, अब तक 18 लोगों की मौ*त

दिवाली से पहले हरियाणा में मौत का ताडंव देखने को मिला है। जहरीली शराब पीने वाले और छह लोगों की मौत के साथ इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई। 16 मौतें यमुनानगर में हुईं जबकि दो अन्य की मौत अंबाला जिले में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमाद्री कौशिक ने मीडिया को बताया कि अब तक कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, हरियाणा के सोनीपत में एक सोसायटी में 11 नवंबर की देर रात आग लगने का मामला सामने आया है। NH 44 पर स्थित एपेक्स ग्रीन सोसायटी की एक ब्लॉक की सातवीं मंजिल पर आग लग गई और इसमे कई लोग फ्लैट में फंस गए।
जहरीली शराब के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार करने के बारे में बात करते हुए हिमाद्री कौशिक ने कहा कि पूछताछ में और भी नाम सामने आए हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमने ग्रामीणों को घटना के बारे में सचेत कर दिया है।पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मौतों के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार के संरक्षण में हरियाणा में नशे का काला कारोबार फैल रहा है। जहरीली शराब और सिंथेटिक दवाएं राज्य के लोगों की जान ले रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *