Friday , 11 September 2026

PM मोदी का पाकिस्तान को सख्त संदेश: “22 मिनट में दुश्मन को झुकाया, खून बहाने वालों को नहीं बख्शेंगे”

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान को सीधा और सख्त संदेश देते हुए भारत की सैन्य ताकत और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया है। मंगलवार को दिल्ली में श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी की ऐतिहासिक मुलाकात के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र करते हुए कहा, “भारत ने दिखा दिया है कि जो भारतीयों का खून बहाते हैं, उनके लिए दुनिया में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। हमने 22 मिनट में दुश्मन को घुटनों पर ला दिया।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की निर्णायक सैन्य ताकत का प्रतीक

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य शक्ति और आत्मनिर्भरता का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा,
“आज का भारत वही कदम उठाता है जो संभव है और राष्ट्रहित में सही है। ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों से हमारी सेनाओं ने यह साबित कर दिया है कि अब भारत किसी पर निर्भर नहीं है।”

‘आत्मनिर्भर भारत’ की झलक रक्षा क्षेत्र में

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अब भारत रक्षा क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में ‘मेड इन इंडिया’ हथियार दुनियाभर में पहचान बनाएंगे।

नारायण गुरु से जुड़ी प्रेरणा और सामाजिक समरसता का संदेश

पीएम मोदी ने श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी की ऐतिहासिक मुलाकात को याद करते हुए कहा कि ये मुलाकात आज भी सामाजिक समरसता और विकसित भारत के सामूहिक लक्ष्यों के लिए ऊर्जा का स्रोत है।
उन्होंने कहा, “शोषित और वंचित समाज के लिए जब भी कोई बड़ा फैसला करता हूं, तो गुरुदेव को याद करता हूं। श्री नारायण गुरु महिला सशक्तिकरण के पक्षधर थे, और हमारी सरकार भी Women-led development की भावना से आगे बढ़ रही है।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *