हिमाचल डेस्क: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर आज यानी कि सोमवार को मंडी में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे कई परियोजनाओं की आधारशिला रखने के अलावा एक पूर्ण पनबिजली परियोजना का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पनबिजली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मोदी करीब तीन दशक से लंबित रेणुकाजी बांध परियोजना की आधारशिला रखेंगे
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक विज्ञप्ति में कही गया है कि ”वह ‘हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह की अध्यक्षता करेंगे।” पीएमओ ने कहा कि मोदी ने देश में उपलब्ध संसाधनों की अप्रयुक्त क्षमता का पूरी तरह से उपयोग करने पर लगातार ध्यान केंद्रित किया है और इस संबंध में एक कदम हिमालयी क्षेत्र में पनबिजली क्षमता का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करना है। उसने कहा, ‘इस दौरान जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा और जिनका शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे, वे इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम को दर्शाते हैं।’ मोदी करीब तीन दशक से लंबित रेणुकाजी बांध परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

मोदी लुहरी चरण-1 पनबिजली परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे
मोदी के सहकारी संघवाद पर जोर देने के साथ केंद्र द्वारा हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली राज्यों को एक साथ लाने पर परियोजना संभव हो पाई। पीएमओ ने कहा कि 40 मेगावाट की परियोजना करीब सात हजार करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। यह दिल्ली के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी, जिसे प्रति वर्ष लगभग 50 करोड़ घन मीटर पानी की आपूर्ति मिलेगी। मोदी लुहरी चरण-1 पनबिजली परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
