नेशनल डेस्क: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की रणनीति बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूत्रों की मानें तो इस बैठक वह राज्यों में स्वास्थ्य ढांचे की तैयारियों का जायजा लेंगे। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो रही है। इसमें कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि जिन राज्यों में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है, उनमें कुछ नए प्रतिबंधों पर विचार किया जा सकता है। पिछले रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में पीएम ने जिला स्तर पर पर्याप्त सुविधाएं जुटाने और किशोरों के टीकाकरण में तेजी लाने का आह्वान किया था।
पीएम मोदी ने खुद दी थी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उच्चाधिकारियों के साथ पिछली बैठक में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की थी। साथ ही जिला स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे को तैयार करने का निर्देश दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इसी बैठक में कहा था कि राज्यों में हालात की समीक्षा के लिए जल्द ही वह मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक करेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
