प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। मैंक्रों ने पीएम मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री
पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री है। पीएम मोदी से पहले दुनिया के कई नेताओं कोइस सम्मान से सम्मानित किया गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव सहित अन्य शामिल हैं।
फ्रांस गए प्रधानमंत्री मोदी का पेरिस में जमकर किया स्वागत
बता दें , दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस गए प्रधानमंत्री मोदी का पेरिस में जमकर स्वागत किया गया। वहां पहुंचते ही पीएम को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। इसके बाद पीएम मोदी ने कई नेताओं से बात की. कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए. इसके बाद पीएम मोदी पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने यूपीआई, चंद्रयान-3, गरीबी जैसे मुद्दों का जिक्र किया. इसके बाद पीएम मोदी पेरिस के एलिसी पैलेस पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों से साथ डिनर किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
