Saturday , 12 September 2026

पीएम नरेंद्र मोदी के कुरुक्षेत्र आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन

7 May 2019 : हरियाणा में लोकसभा चुनाव अपने चरम पर है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक भी जी जान से जुटे हैं। वहीं 8 मई यानि की बुधवार को भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार के लिए कुरुक्षेत्र पहुँचने वाले हैं। 8 मई को कुरुक्षेत्र में तीन लोक सभाओं के लिए एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में जोरों पर चल रही है। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बता दें, कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल यानि तीन लोकसभा प्रत्याशियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी कि 8 मई को यहां रैली करने वाले हैं। इस रैली में करीब पचास हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने बताया कि इस बार रैली में पन्ना प्रमुखो की विशेष भूमिका रहेगी। रैली स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी सुरक्षा बल तैयरियों में जुटा है। प्रधानमंत्री की विशेष सुरक्षा के लिए एसपी जी की टीम पिछले 2 दिन से कुरुक्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *