नेशनल डेस्क- गत दिनों दिल्ली छावनी इलाके के नांगल गांव की करीबन 9 वर्षीय बच्ची के साथ हुई वारदात को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों ने शहीदी पार्क में एकत्रित होकर आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया तथा उपमंडल कार्यालय पहुंचकर आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने हेतु एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शहीदी पार्क में जोरदार विरोध प्रदर्शन
बता दें, कि गत दिनों दिल्ली छावनी इलाके के गांव नांगल की करीबन 9 वर्षीय बच्ची के साथ वारदात घटित हो गई थी जिसमें उसकी हत्या करने के आरोप में गुस्साए स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को शहीदी पार्क में एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

स्थानीय लोगों ने लगाया ये आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची के साथ गलत हरकत करके बाद में उसकी हत्या कर दी गई तत्पश्चात माता-पिता को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन नारेबाजी के साथ उपमंडल कार्यालय पहुंचकर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए एसडीएम मनीष कुमार फोगाट को ज्ञापन सौंपा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
