Sunday , 26 July 2026

भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गर्ग सैकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल

रतिया, 24 अप्रैल 2019 (रवि गोयल): भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गर्ग अपने सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस मे शामिल हुए। ओमप्रकाश गर्ग को कांग्रेस में शामिल करने  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व सिरसा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर खुद रतिया पहुंचे।
अशोक तंवर ने ओम प्रकाश गर्ग को कांग्रेस पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का वादा किया तो वहीं ओम प्रकाश गर्ग ने भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा वोट दिलवाने की बात कही। पत्रकारों से बात करते हुए ओम प्रकाश गर्ग ने कहा कि वे पिछले 25 वर्ष से भाजपा को मजबूत करने में लगे रहे लेकिन भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं की कोई कदर नहीं रही इसलिए वो कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
वहीं पूर्व विधायक जरनैल सिंह ने भी ओम प्रकाश गर्ग के कांग्रेस ज्वाइन करने पर खुशी जाहिर की और  कहा कि ओम प्रकाश गर्ग खाई वाला का रतिया हल्के में अच्छा रसूख है और उनके कांग्रेस में आने से पार्टी को काफी फायदा होगा। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष जयपाल सिंह लाली गुरदीप सिंह गिल सहित अन्य नेताओं ने भी ओम प्रकाश गर्ग के कांग्रेस में आने पर खुशी जताई और उनका स्वागत किया इस मौके पर ओम प्रकाश गर्ग के साथ भाजपा कार्यकर्ता ब्लॉक समिति सदस्य बिट्टू सिंह कुणाल किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बूटा सिंह पाल सर गांव कमाना के अध्यक्ष वेद प्रकाश गोयल महेंद्र सिंह कमाना नेहरू राम राज सिंह गुरदीप सिंह कमाना गांव पिलछिया के बूथ अध्यक्ष सुखदेव सिंह राजदेव सिंह लादुवास के गुरजीत सिंह ढिल्लों सुखविंदर सिंह बिल्लू सिंह सरदार वाला रामलाल खाई सोमा राम खाई देशराज अहलिसदर वर्मा सिंह चन कोठी काला सिंह राम सिंह रसिया दर्शन सिंह ब्राह्मण वाला सतीश मोंगा रतिया सतपाल मोंगा रतिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए   प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *