नेशनल डेस्क: उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। पुष्कर सिंह धामी के सिर पर उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का ताज सजेगा। भाजपा विधायक दल ने राज्य के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में धामी को चुना। तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद धामी को चुना गया है। धामी को केद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
57 विधायकों की बैठक में धामी के नाम पर लगाई गई मुहर
देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में 57 विधायकों की बैठक में धामी के नाम पर मुहर लगाई गई। 45 वर्षीय धामी दो बार विधायक रह चुके हैं। खटीमा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। धामी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के विशेष अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
