Friday , 11 September 2026

अब यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए मसीहा बने सोनू सूद, सामने आया ये दिल छूने वाला VIDEO

नेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी हैं। दोनों के बीच युद्ध का आज आठवां दिन है। भारत यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को वहां से निकलने में हर संभव कोशिश कर रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभिनेता सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

अब यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी हाथ बढ़ा दिया है। सोनू सूद कोरोना काल में परेशान, गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहे हैं। उन्हें बहुत से लोग अपना मसीहा भी मानते हैं। ऐसे में सोनू सूद यूक्रेन की सीमा में फंसे छात्रों के लिए महीसा बने हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दो ट्वीट किए जिससे साफ जाहिर होता है कि सोनू सूद ने यूक्रेन में फंसे छात्रों की कैसे मदद की है। एक शख्स ने सोनू सूद की मदद से भारत आए छात्रों का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

https://twitter.com/i/status/1498936241521192961

शख्स के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने लिखा, ‘यह मेरी जॉब है, मुझे खुशी है कि मैं इसको करने के काबिल था। भारत सरकार का बहुत धन्यवाद और सपोर्ट, जय हिंद।’ वहीं अपने दूसरे ट्वीट में सोनू सूद ने लिखा, ‘यूक्रेन में हमारे छात्रों के लिए मुश्किल वक्त और शायद अब तक का मेरा सबसे मुश्किल काम। सौभाग्य से हम कई छात्रों को सीमा पार करके सुरक्षित क्षेत्र में जाने में मदद करने में सफल रहे। आइए कोशिश करते रहें। उन्हें हमारी जरूरत है। आपकी सहायता के लिए, धन्यवाद।’

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *