हरियाणा डेस्क: अंबाला में मौजूद नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क वैसे तो लोगों को हमेशा से आकर्षित करता रहा है, तो वहीं अब इसकी खूबसूरती में और भी चार चांद लग गए हैं। पार्क की 4 एकड़ में बनी झील में अब विभिन्न किस्म की 200 से ज्यादा सुंदर मछलियां छोड़ी गई है। जो कि यहां सैर-सपाटे के लिए आने वाले लोगों व बच्चों को आकर्षित करेंगी। हरियाणा के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने झील में इन सुंदर मछलियों को छोड़ा। ये मछलियां मत्स्य विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई गई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस मौके पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि बहुत जल्द अब सुभाष पार्क में चीड़ियाघर भी बनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी पंछियों को रखा जाएगा। उन्होंने कहा सुभाष पार्क उत्तर भारत में आकर्षण का केंद्र बन चुका है और दूसरे शहरों के लोग यहां सैर-सपाटा व इसकी खूबसूरती देखने के लिए आ रहे हैं। सुभाष पार्क में बहुत सुंदर फ्रेश वॉटर की झील बनाई गई है, इसमें थोड़े दिनों के बाद बोटिंग शुरु होगी जिससे लोगों को आनंद मिलेगा।

मौके पर कई बड़े अधिकारी भी रहे मौजूद
बता दें, इस मौके पर कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। मत्स्य विभाग की देखरेख में झील में तरह-तरह की मछलियां डाली गई है जोकि लोगों को आकर्षित करेंगी। रंग-बिंरगी चिड़ियों की प्रजातियों के बारे में लोगों व बच्चों को बताया जाएगा। बड़ी बात तो ये है कि सुभाष पार्क उत्तर भारत में आकर्षण का केंद्र बन चुका है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
