आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आजकल अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले रणबीर ने इस बात का खुलासा किया था कि वो आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। अब हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान आलिया भट्ट ने भी इस बात के संकेत दे दिए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक हालिया इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने पहली बार इस बात का खुलासा किया है कि वे सिंगल नहीं हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ”नो, सॉरी, नॉट सिंगल”.
इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में आलिया ने कहा था कि वे लिव इन रिलेशनशिप में विश्वास नहीं रखतीं। वे शादी में भरोसा रखती हैं। साथ ही उन्होंने अपने मैरिज प्लान के बारे में कहा था कि 30 साल की उम्र तक वो शादी कर सकती हैं।
जहां एक तरफ आलिया अपने रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा बातचीत करना पसंद नहीं करतीं, वहीं दूसरी तरफ रणबीर इस मामले में खुल कर बात करते नजर आते हैं। GQ magazine को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
