Sunday , 26 July 2026

पांच युवकों ने बाजार जा रही युवती को स्प्रे से किया बेहोश, सुनसान कमरे में किया गैंगरेप

नेशनल डेस्क- औरंगाबाद जिले के मदनपुर से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां पर  फुलवरिया गांव में पड़ोस में जा रही युवती के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि, युवती किसी काम से बाजार जा रही थी। इसी क्रम में कुछ लड़के आए और मुंह पर स्प्रे किया जिसके बाद लड़की बेहोश हो गई। फिर उसे सुनसान जगह पर एक कमरे में लाया गया जहां पांचों ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे मारने की नीयत से गाड़ी में लेकर जा रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

आरोपितों को किया गया गिरफ्तार

किसी तरह मामले की सूचना परिजनों को मिली जिसके बाद लोग पहुंचे। मुफ्फसिल थाने की पुलिस भी यहां पहुंची। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया वहीं दो आरोपी फरार हैं। युवती का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इसकी सूचना पर औरंगाबाद के सांसद पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने किसी तरह की तस्वीर लेने और वीडियो बनाने से मना किया। पुलिस पदाधिकारी को भी इसके लिए निर्देशित किया। सांसद ने कहा कि, यह घृणित कार्य है, जिसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को चलाने की मांग की।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *