हरियाणा डेस्क: बीती रात कुंडली बॉर्डर पर उस समय हड़कंप मच गया बॉर्डर पर एक व्यक्ति की हाथ कटी लाश मिली। आरोप है कि, निहंग सरदारों ने व्यक्ति का दाहिना हाथ काट कर मार दिया है। निहंगों का आरोप है कि, इसने हमारे गुरु ग्रंथ साहिब का अंग भंग किया। मृतक व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
निहंगों का ये कहना है..
ये भी कहना है कि, मृतक व्यक्ति 30 हज़ार रुपये में किसी द्वारा यहां भेजा गया था। रात में निहंगों द्वारा इसकी वीडियो बनाई जानी भी मालूम हुई है। मृतक को सवेरे 5:30 बजे संयुक्त किसान मोर्चा की मुख्य स्टेज के पास से करीब 100 किलोमीटर घसीट कर निहंगों के ठिकाना पर फोर्ड एजेंसी के पास लाया गया और सवेरे 6:00 बजे इसके शव को लटकाया गया है ताकि लोग देख सकें। फिलहाल प्रबंधक थाना रवि कुमार मौका पर पहुंच कर कार्रवाई कर रहे हैं
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
