Saturday , 25 July 2026

मां ने बेटे संग मिलकर कर डाली गर्भवती बेटी की हत्या, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

कानपुर डेस्क- कानपुर के चौबेपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया जहां पर में परिजनों ने ही बेरहमी से बेटी का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, मां ने अपनी छह माह की गर्भवती बेटी के पैर पकड़े और भाई ने गला दबाया। पुलिस ने युवती के प्रेमी के खिलाफ रेप और मां व भाई समेत कई के खिलाफ हत्या, सबूत छिपाने में एफआईआर दर्ज की। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किशोरी का पिता और अन्य भाई फरार हैं।
4 जनवरी को पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर गांव की किशोरी के आत्महत्या कर लेने की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव फंदे पर लटका हुआ था। जब शव का पोस्टमार्टम हुआ तो गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद चौबेपुर पुलिस हरकत में आई। किशोरी के परिवार में मां, उसके प्रेमी और छोटे भाई को हिरासत में लिया। चौबेपुर थाने में तैनात एसआई ने तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।

Read More Stories:

मां ने किया हैरान करने वाला खुलासा
चौबेपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि, सख्ती से पूछताछ में किशोरी की मां ने हैरान कर रख देने वाली कहानी बयां की। उसने बताया कि, बेटी के गर्भवती होने की बात पता चलने पर मंझले बेटे के साथ मिलकर कत्ल की योजना बनाई। 4 जनवरी को जब बेटी सो रही थी तो मां ने उसके पैर पकड़ लिए और भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक इस मामले में एक और आरोपित से पूछताछ की जा रही है। किशोरी और आरोपित के दो साल से संबंध थे। किशोरी छह माह गर्भ से हो गई थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक को रेप का आरोपित बनाया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *