हरियाणा में आज से मानसून फिर एक्टिव हो गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने राज्य के सभी 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर हरियाणा के चार जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिरसा के मीरपुर व सहारणी के पास नदी का बांध तीन जगह से टूटा
बता दें हरियाणा के बाढ़ग्रस्त 12 जिलों में से 10 जिलों में नदियों, नहरों, नालों का जलस्तर कम हो रहा है। वहीं अभी घग्गर नदी दो जिलों में लगातार कहर बरपा रही है। सिरसा के मीरपुर व सहारणी के पास नदी का बांध तीन जगह से टूट गया। इससे 16 और गांवों की 5 हजार एकड़ फसल में पानी फैल गया। 48 घंटे में नदी का बांध 6 जगह से टूट चुका है। इससे कुल 24 गांवों की 8 हजार एकड़ से ज्यादा फसल डूब चुकी है।
हरियाणा के अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पंचकूला, पलवल, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर जिला बाढ़ से प्रभावित हैं। 5.50 लाख एकड़ से ज्यादा फसल खराब हुई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
