Friday , 11 September 2026

बड़ी खबर: मोदी सरकार ने चीन को दिया एक और झटका, इन 54 ऐप्स पर लगाया बैन

नेशनल डेस्क:  भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 54 और मोबाइल ऐप्स पर बैन लगा दिया है। नए प्रतिबंध में चीनी ऐप्स भी शामिल हैं। ये प्रतिबंध भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को खतरे का हवाला देते हुए लगाए गए हैं। नए प्रतिबंध में पहले प्रतिबंधित ऐप्स भी शामिल हैं, लेकिन क्लोन के रूप में फिर से सामने आए हैं। 2020 के बाद से कुल 270 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद 2022 में सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए ऐप्स का यह पहला लॉट है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार द्वारा 50 और ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आईटी कानून की धारा 69ए के तहत इन ऐप को प्रतिबंधित किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

2020 से भारत में पहले से ही प्रतिबंधित ऐप्स भी होंगे बैन

रिपोर्ट के मुताबिक, गरेना फ्री फायर नामक एक लोकप्रिय स्मार्टफोन गेम पहले गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से गायब हो गया था। ऐसा लगता है कि यह गेम भारत में प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में शामिल हो सकता है। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में ज्यादातर उन ऐप्स के क्लोन शामिल हैं, जो 2020 से भारत में पहले से ही प्रतिबंधित थे। 50 और प्रतिबंधित ऐप्स के साथ, कुल ऐप्स की सूची जो भारत द्वारा प्रतिबंधित है 320 के करीब पहुंच सकता है।

ये ऐप्स होने वाले हैं बैन

बैन होने वाली ऐप्स में ब्यूटी कैमरा: स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा: सेल्फी कैमरा, ईक्वलाइजर एंड बेस बूस्टर, कैमकॉर्ड फॉर सेल्सफोर्स एंट, इसोलैंड 2: एशेज ऑफ टाइम लाइट, वीवा वीडियो एडिटर, टेनसेन्ट एक्सराइवर, ऐप लॉक और डुअल स्पेस लाइट व कई अन्य ऐप्स शामिल हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *