Monday , 14 September 2026

MNS के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, स्टेशन पर फेरीवालों को पीटा

ठाणे: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना  से जुड़े होने का दावा कर रहे कुछ लोगों ने आज यहां दो दर्जन से ज्यादा अवैध फेरीवालों को रेल ब्रिज से पीट-पीटकर भगा दिया. करीब 25 कार्यकर्ताओं ने सतीश रेलवे ब्रिज पर आज सुबह सामान बेच रहे करीब दो दर्जन फेरीवालों को भगा दिया. यह घटना कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस से जब इस संबंध में संपर्क किया गया तो उसने बताया कि अभी तक किसी ने भी इस घटना की शिकायत नहीं दर्ज कराई है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मनसे की ठाणे शहर इकाई के अध्यक्ष अविनाश जाधव और पार्टी के स्थानीय युवा शाखा के प्रमुख संदीप पंचांगे के नेतृत्व में ये कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे. पंचांगे ने कहा कि उन्होंने फेरीवालों को 15 दिन पहले इस क्षेत्र से हट जाने की चेतावनी दी थी. जब वे वहां से नहीं गए तब हमने आज सुबह उनके खिलाफ कार्रवाई की.

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *