हरियाणा डेस्क: पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतार दिया है। तो वहीं सीएम चन्नी ने सोमवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बरनाला के भदौर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया था और मंगलवार को उन्होंने श्री चमकौर साहिब से नामांकन दाखिल किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंत्री अनिल विज ने ली चुटकी
मुख्यमंत्री चन्नी को दो सीटों पर चुनावी मैदान में उतारने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने चुटकी ली है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री विज ने कहा कि, कांग्रेस ने पंजाब में चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया हैं, लेकिन कांग्रेस को उनके जीतने का विश्वास नहीं है, इसलिए चन्नी को दो सीटों पर चुनावी मैदान में उतारा गया है।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
