Wednesday , 28 October 2026

मंत्री अनिल विज ने इमरजेंसी वाले हालातों को किया याद, कहा- PM मोदी का शासन बेहतर

हरियाणा डेस्क: कृषि कानूनों को वापिस लेने को लेकर विपक्ष लगातार पाएम मोदी पर निशाना साध रहा है। तो वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए पीएम मोदी का बचाव किया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए आलोचकों को जवाब दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री विज ने किया ये ट्वीट

मंत्री विज ने लिखा कि, एक आंदोलन पहले भी हुआ था नेता थे जयप्रकाश नारायण। नारा था संपूर्ण क्रांति। देश में सत्तारूढ़ पार्टी थी कांग्रेस और इंदिरा गांधी उस समय प्रधानमंत्री थी। उन्होंने बात मानने की बजाय 5 जून 1975 को देश में इमरजेंसी लगाकर सारे नेताओं को जेल में डाल दिया था। एक आंदोलन अब हुआ है। किसानों का तीन बिलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बहुत आदर के साथ तीनों बिलों को वापस लेने की घोषणा कर दी। यह अंतर है कांग्रेस और भाजपा में। ऐसा करने से नरेंद्र मोदी जी का कद आज और बढ़ गया है। सबको उनकी बात का सम्मान करना चाहिए ।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *