Saturday , 12 September 2026

मंत्री अनिल विज ने किया ‘हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो’ के मुख्यालय का उद्घाटन, कही ये खास बातें

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मधुबन पुलिस परिसर में बनाएं गए हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री विज ने कहा कि, हम अपनी युवा पीढ़ी को नशे के जंजाल से बचाना चाहते हैं। हमे अपने युवाओं को नशे से बचाना चाहिए। विज ने कहा कि नशे का खेल किसी भी कीमत पर खेलने नहीं दिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांधीवादी अन्ना हजारे के आंदोलन से जन्म लेकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए- विज

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गांधीवादी अन्ना हजारे के आंदोलन से जन्म लेकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। अन्ना हजारे के मुद्दे धरे के धरे रह गए। अन्ना आंदोलन को लेकर उन्हें राजनीतिक स्टंट किया। इस आंदोलन को केजरीवाल ने जनता को भ्रमित करते हुए भुना लिया। लोगों को भ्रमित करने का कार्य केजरीवाला का बखूबी आता है। केजरीवाल पूरे देश में जाकर तमाशे करते हैं। अब पूरे देश की जनता उन्हें समझ चुकी है कि वह कैसे आदमी है।

 

980 डाक्टरों की भर्ती की जा रही है, जिसकी प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है

संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल रहे किसान नेताओं के पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मेरी बात सच हो गई। वह पहले ही कह चुके थे कि इस आंदोलन के पीछे उत्तरप्रदेश व पंजाब चुनाव लड़ने की इच्छा किसान नेता पाले हुए हैं। इसी वजह से आंदोलन को लंबा खींचा गया। भारत लोकतांत्रिक देश है। यहां पर हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है। डाक्टरों की कमी पर उन्होंने कहा कि 980 डाक्टरों की भर्ती की जा रही है। जिसकी प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है । पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए जल्द भर्ती की जाएगी। नर्सिंग स्टाफ की प्रक्रिया चल रही है।

ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर सरकार सजग व सतर्क

विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 से 18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन शुरू करने की अनुमति दे दी है। ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर सरकार सजग व सतर्क है। केंद्र सरकार ने बुजुर्गों के लिए बूस्टर डोज का ऐलान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल एंटी नारकोटिक्स सैल का गठन किया था। यहां से पूरे प्रदेश के नशा तस्करों पर नजर रखी जाएगी। सरकार नशाखोरी को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *