Friday , 11 September 2026

राहुल गांधी के वैक्सीन को लेकर सवाल का मंत्री अनिल विज ने दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा ?

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी के जुलाई में देश को वैक्सीन न देने के सवाल का करारा जवाब दिया है। मंत्री अनिल विज ने कहा कि, राहुल गांधी बौखला गए है वे लोगो को मोटीवेट करने की बजाए नकरात्मक बयानबाजी करते है पूरे हिंदुस्तान में वैक्सीन का काम लक्ष्य के हिसाब से तेजी से चल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी ने किया था ये ट्वीट

बता दें, बीते दिन राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार से वैक्‍सीनेशन को लेकर सवाल खड़े किए थे। शुक्रवार को उन्‍होंने एक ट्वीट में लिखा- जुलाई आ गया है, वैक्‍सीन नहीं आयीं।

इससे पहले भी वह ट्वीट कर आरोप लगा चुके हैं कि भारत में वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम बहुत धीमी गति से चल रहा है, जिसमें तेजी लाने की बेहद जरूरत है। ऐसे में मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। वे आए दिन राहुल गांधी की नकारात्मक बयानबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *