Saturday , 25 July 2026

मौसम विभाग का बड़ा ऐलान, दिवाली पर दिल्ली की हवा में काफी हद तक बढ़ सकता है प्रदूषण

नेशनल डेस्क- दीपावली के अवसर पर जहां सभी जगह रोनक का माहौल और जगमगाहट होती है तो वहीं इस दिवाली पर दिल्ली की हवा दमघोंटू रहने की आशंका है। राजधानी में शुक्रवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 283 अंक रहा। दिवाली तक इसके और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन आसमान साफ रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने के आसार हैं। सुबह और शाम के वक्त ठंड अधिक रहेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिन में धूप खिलेगी, जिससे तापमान सामान्य रहने का अनुमान है। सुबह 9 बजे दिल्ली में बवाना, द्वारका सेक्टर-8, शादीपुर समेत कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 अंक के पार था। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह वातावरण में नमी अधिक होने और प्रदूषण तत्वों के जमीन की सतह के पास होने के चलते यह आंकड़ा अधिक दर्ज किया गया। दिन में जैसे-जैसे धूप खिली, यह ऊपर चला गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। 30 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Read More Stories:

बुजुर्ग को ये सलाह

दीवाली तक उमस 100 फीसदी से कम रहेगी। लेकिन, वायु गुणवत्ता सूचकांक में उछाल देखा जाएगा, जिससे यह खराब श्रेणी में रहेगी। इससे बुजुर्गों और सांस की तकलीफ वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह धुंध के साथ वातावरण में प्रदूषक तत्व रहेंगे। लोगों को सलाह है कि, सुबह तड़के सैर करने से बचें। बुजुर्ग शाम को सैर करें या फिर धूप पूरी तरह आने के बाद पार्कों में टहलने जाएं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *