Sunday , 26 July 2026
RAIN

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, हरियाणा में इस दिन से होगी झमाझम बारिश

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी व उत्तर-पश्चिमी हवा चलने की वजह से मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ती जा रही है। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई लेकिन अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान के बीच अंतर कम रहने से दिन में धूप निकलने के बावजूद भी ठंड का अहसास हो रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं सुबह व शाम के वक्त धुंध के कारण भी एक तरफ जहाँ आवागम में परेशानी आ रही है तो दूसरी और कंपकंपी भी बढ़ रही है। भारत मौसम विभाग व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार अभी 21 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। उसके बाद 22 दिसंबर के एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। वर्तमान में देश की राजधानी दिल्ली,हरियाणा व पंजाब सहित सम्पूर्ण उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है,जो आने वाले दिनों में ओर बढ़ने की संभावना है।

आगामी दिनों में भी सुबह और शाम सर्द हवाओं के चलते तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग केअनुसार आनेवाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा व उत्तरप्रदेश में अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.3 दर्ज किया गया था तो हरियाणा में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। हिसार का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहाँ का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते कई दिनों से पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर शेष उत्तर भारत दिखने लगा है। वहीं,मंगवार को उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आनेवाली इन हवाओं की रफ्तार भी बढ़ गई है। इसी के चलते दिल्ली व आसपास में सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठिठुरन का भी एहसास होने लगा है। दिन में धूप निकलने के बाद भी अधिकतम तापमान ज्यादा नहीं रहा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *