नेशनल डेस्क: भारत में वाहनों में अब जल्द ही हॉर्न की आवाज बदलने वाली है। अब हॉर्न में मधुर संगीत सुनाई देगा। ये जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, केंद्र सरकार एक नया कानून पारित करने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत वह वाहनों के हॉर्न को भारतीय संगीत से बदल सकेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, वाहनों के हॉर्न को अधिक मधुर धुन मिल सकती है, ताकि यात्रियों पर इसका सुखद प्रभाव पड़े। उन्होंने कहा कि, हम एक कानून लाने की सोच रहे हैं जिसके तहत भारतीय संगीत वाद्ययंत्र जैसे हारमोनियम, तबला और अन्य संगीत वाद्ययंत्रों की ध्वनि का उपयोग वाहनों के लिए हॉर्न के रूप में अनिवार्य होगा। एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों के सायरन को भी सुखदायक ध्वनियों से बदल दिया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
