Sunday , 26 July 2026

‘बुली बाई’ ऐप के मास्टर माइंड का हुआ खुलासा, बीटेक सेकेंड ईयर का स्टूडेंट है आरोपी

मध्यप्रदेश डेस्क- बुली बाई एप जिसमें मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाई जाती है उसका मास्टर माइंड मध्य प्रदेश में पढ़ने वाला निकला है। वह भोपाल के ही एक निजी विश्वविद्यालय में पढता था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मास्टर माइंड का नाम नीरज बिश्नोई बताया गया है। बुली बाई ऐप मामले में गिरफ्तारी के बाद नीरज बिश्नोई को  विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने नीरज बिश्नोई नाम के 20 साल के युवक को पिछले दिनों गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वह भोपाल की प्राइवेट यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है। वह यूनिवर्सिटी के सीहोर कैंपस में बीटेक सेकेंड ईयर का स्टूडेंट है। नीरज की गिरफ्तारी के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने उसे कॉलेज से सस्पेंड कर दिया है। बताया गया है कि नीरज सितंबर 2020 से आनलाइन पढ़ाई करता था। वह कोरोना के कारण कॉलेज नहीं आया। विश्वविद्यालय के नीरज की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी किए जाने का मामला सामने आने पर निलंबित कर दिया गया।

Read More Stories:

असम से किया गिरफ्तार
बता दें, बुली बाई ऐप के जरिए मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की तस्वीरें लगाकर उनकी कथित तौर पर बोली लगाने का आरोप है। इस मामले में नीरज सहित कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। ‘बुली बाई’ के निर्माता और ऐप के मुख्य ट्विटर अकाउंट धारक नीरज बिश्नोई को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल असम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि, बुली बाई मामले में जिस व्यक्ति ने इसका पहला ट्विटर हैंडल बनाया था वह नीरज है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *