Saturday , 12 September 2026
पाकिस्तान: शुक्रवार की नमाज के दौरान ब्लास्ट

कैमिकल फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, 6 कर्मियों की दर्दनाक मौत

नेशनल डेस्क: गुजरात में भरूच जिले के रासायनिक कारखाने में विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे छह कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई में रविवार देर रात तीन बजे हुई। भरूच पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि हादसे में मारे गए छह लोग उस संयंत्र के निकट काम कर रहे थे, जिसमें विलायक आसवन प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आग पर काबू पा लिया गया है

उन्होंने कहा, संयंत्र में विस्फोट के कारण कारखाने में आग लग गई. संयंत्र के निकट काम कर रहे सभी छह लोगों की मौत हो गई। शवों को बाद में बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच चल रही है और अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज में गुजरात केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *