नेशनल डेस्क- कानपुर के बाबूपुरवा से चौंका देने वाली खबर सामने आई है जहां पर मुंहबोले चाचा ने दोस्त की कार में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी की तबीयत खराब होने पर स्वजन को पता चला कि, उनकी बेटी गर्भवती है। पिता की तहरीर पर बाबूपुरवा पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो में रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी
पीड़िता के पिता के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले शख्स को बेटी चाचा बोलती है। आरोप है कि, छह माह पहले बेटी बाजार से लौट रही थी, रास्ते में सुनील बस्ती के दोस्त के साथ कार से आया और उसे घर छोडऩे की बात कही। बेटी उसकी कार में बैठ गई। वह उसे दोस्त के घर के पास ले गया और कार में ही बेटी का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
Read More Stories:
बेटी डरकर चुप रही। आरोप है कि, सुनील ने उसके बाद से धमकी देकर बेटी से कई बार दुष्कर्म किया। 28 दिसंबर को बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले गए, जहां पता चला कि वह गर्भवती है। पूछने पर बेटी ने सारी बात बताई। थाना प्रभारी ने बताया कि, आरोपित सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
