नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर ममता बनर्जी पर राष्ट्रगान को बैठकर शुरू करने और उसे पूरा न गाने का है आरोप है। ममता बनर्जी के खिलाफ मुंबई में राष्ट्रगान के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बीजेपी पार्टी के नेता ने कराई शिकायत दर्ज
उनके खिलाफ यह शिकायत बीजेपी पार्टी के नेता ने कराई है। ममता बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान किया है। दरअसल, बुधवार को वे मुंबई दौरे पर थीं, उस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान को जैसे ही शुरू किया, उस समय वे कुर्सी पर बैठी थीं, बाद में वे उठीं भी, लेकिन उन्होंने राष्ट्रगान को पूरा नहीं गाया।
ममता बनर्जी का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
बता दें, मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता का एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह राष्ट्रगान शुरू करने के कुछ सेकंड बाद कुर्सी से उठती हैं। इतना ही नहीं ‘द्राविड़ उत्कल बंग’ के बाद वह जय महाराष्ट्र, जय बिहार और जय भारत बोलकर राष्ट्रगान गाना बंद कर देती हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
