Friday , 11 September 2026

लाठी डंडों से युवक की सरेआम पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

30 April 2019 : सरेआम गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो फरीदबाद का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ बदमाश सरेआम एक युवक की लाठी डंडों से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों पर इस कदर खून सवार है कि उन्हें कानून का तनिक भी डर नहीं है। आस पास से गुजर रहे लोगों ने युवक को बचाने के लिए शोर भी मचाया लेकिन बदमशों ने उन्हें भी धमकाना शुरू कर दिया और जान से मरने की धमकी तक दी। इसी बीच यह सब देख एक महिला ने हिम्मत जुटाई और मार खा रहे युवक को बचाने के लिए दौड़ी, महिला को अपनी तरफ आता देख सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। फ़िलहाल घायल युवक का एक निजी अस्पताल में इलाज चला रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं और आरोपी जल्द पुलिस हिरासत में होंगे। मामला पुराणी रंजिश का बताया जा रहा है। जिसके चलते एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के सदस्य को सरेआम बुरी तरह पीटा। फिलाहल पुलिस संजीदगी से मामले की जाँच कर रही है। लेकिन इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों को पुलिस का कतई डर नहीं है।

 

प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *