Saturday , 25 July 2026
हिमाचल मणिकर्ण हादसा: हिसार के तीन छात्रों की मौत, 17 स्टूडेंट्स का ग्रुप था टूर पर

एक साथ बुझे कई परिवारों के चिराग, ऊंचाई से मिली दर्दनाक मौत

नेशनल डेस्क- महाराष्ट्र के वर्धा, सेलसुरा से दुखद खबर सामने आई जहां कार के पुल से गिरने पर बड़ा हादसा हो गया। बता दें, हादसे में भाजपा विधायक विजय रहांगदाले  के बेटे आविष्कार रहांगदाले सहित 7 छात्रों की मौत हो गई। एसपी वर्धा के अनुसार, हादसा  बीती रात करीब 11:30 का बताया जा रहा है।  हादसा इतना भयानक था कि, वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वाहन की हालत देखकर ही भीषण दुर्घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, हादसे का कारण गाड़ी का नियत्रण खो देना बताया जा रहा है। जिससे गाड़ी पुल से नीचे गिर गई और ये घटना घटित हुई। बता दें, गाड़ी में हादसे के वक्त सात छात्र मौजूद थे जो मेडिकल कॉलेज के बताए जा रहे है। हादसे के दौरान सभी छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस कारण हुई दुर्घटना
बताया जा रहा है कि, गाड़ी देवली से वर्धा जा रही थी, और बीच में गाड़ी के नियंत्रण खो देने से सेलसुरा के पास ये भीषण हादया हो गया। मृतकों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कार चला रहे व्‍यक्ति ने किसी जानवर को बचाने के लिए स्‍टेयरिग घुमा दिया था, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के समय हुई तेज आवाज को सुनकर स्‍थानीय लोग घटनास्‍थल पर पहुंचे और शवों को गाड़ी से मिकाला गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *