नेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच यूक्रेन से जो तस्वीरें और खबरें जो सामने आ रही हैं वो बेहद भयानक है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले तेज कर रहा है। राजधानी कीव पर रूस ने 16 घंटे बाद फिर भारी बमबारी की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रूस ने कीव पर मिसाइल से हमला किया है
कीव में चार से ज्यादा बड़े धमाके सुनाई दिए हैं। खबरों की मानें तो, रूस ने कीव पर मिसाइल से हमला किया है। कीव पर बमबारी के बीच यूक्रे ने जापोरीज्ज्या न्यूक्लियर प्लांट पर रूस ने कब्जा कर लिया है। इससे पहले न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले की खबर सामने आई थी। यूक्रेन के मुताबिक, जापोरीज्ज्या में न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के बाद प्लांट के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस में आग लग गई।

परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लगने के बाद भारी क्षति हुई
मिली जानकारी के अनुसार, परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लगने के बाद भारी क्षति हुई है। आग को हालांकि बुझा दिया गया था। एक स्थानीय ब्राडकॉस्टर से बात करते हुए, शहर के मेयर दिमित्रो ओरलोव ने पुष्टि की है कि घटना के बाद काफी लोग घायल हो गए और हम उन्हें अस्पताल नहीं ले जा सकते। मेयर ने घायलों की सही संख्या नहीं बताई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
