Thursday , 29 October 2026

Kurukshetra : चार केंद्रों पर 1099 विद्यार्थियों ने दी मिशन बुनियाद लेवल दो की परीक्षा,

शिक्षा विभाग एवं विकल्प संस्थान के सहयोग से मिशन बुनियाद लेवल दो की परीक्षा वीरवार को हुई, जिसमें जिला के 1099 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। जिला नोडल अधिकारी एवं विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि बुनियाद लेवल दो की परीक्षा में 1099 विद्यार्थी उपस्थित रहे एवं 86 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का समय 12 बजकर 30 मिनट से दो बजकर 30 मिनट तक निर्धारित किया गया था। विद्यार्थी परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। जिलेभर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिसमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिपली शामिल हैं। चारों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुई और किसी भी केंद्र पर विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *