कुरुक्षेत्र, 23 अक्तूबर(भारत साबरी): उपायुक्त डाॅ. एसएस फुलिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र डिपो में हड़ताल पर चल रहे प्रोबेशन पीरियड में चल रहे दो चालकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इस डिपो में कार्यरत आठ अनुबंधित कर्मचारियों को पहले ही नौकरी से हटा दिया गया है। अहम पहलू यह है कि जो भी कर्मचारी राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रोड़वेज कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए स्वयं उपायुक्त डॉ. एस.एस. फुलिया कुरुक्षेत्र जिले में रोडवेज सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए पूरी स्थिति का अवलोकन कर रहे हैं। ताकि उन्हें पल-पल की जानकारी हासिल हो सके। इतना ही नहीं उपायुक्त ने स्वयं कुरुक्षेत्र, शाहाबाद व पिहोवा बस अड्डे का निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को जाना।
पत्रकारों से बात करते हुए उपयुक्त ने बताया कि रोड़वेज विभाग के अधिकारियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में प्रोबेशन पीरियड में चल रहे दो चालकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। इतना ही नहीं अब से पहले प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आठ अनुबंधित कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है।
उन्होंने कहा कि आगे भी जो चालक-परिचालक व अन्य कर्मचारी आदेशों की अवहेलना करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार जिले में यात्रियों की सुविधा को जहन में रखते हुए 160 से ज्यादा बसें विभिन्न रूटों पर चलाई गई हैं। जिले में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन और रोडवेज विभाग के सभी अधिकारी यात्रियों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए तत्पर हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
