ज्योतिसर गांव में शनिवार को सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के किनारे बरामद महिला के शव की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के पुलिस थाने समेत पंजाब में भी संपर्क साधा है। वहीं अभी तक आरोपियों के बारे में भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। आशंका यही जताई जा रही है कि गला घोंटकर महिला की हत्या के बाद आरोपियों ने शव नहर में फेंकने का प्रयास किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को एसवाईएल नहर की पटरी पर मेन रोड से उत्तर दिशा की ओर करीब 200 मीटर दूर एक महिला का शव बरामद हुआ था। यह शव झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ था। उसके मुंह पर खून लगा हुआ था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव को शवगृह में रखवा दिया था। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
