Sunday , 26 July 2026

Kurukshetra : शिविर में बनाई कलाकृतियां का किया अवलोकन,

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समग्र शिक्षा की ओर से आठ जनवरी से शुरू पांच दिवसीय कौशल एवं व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पार पूर्व सरपंच व वर्तमान नगर पार्षद मोहनलाल भांवरा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने शिविर में छात्रों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां का अवलोकन किया।विद्यालय की फाइन आर्ट्स की प्राध्यापिका कुलदीप कौर ने छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की। कृषि विभाग के प्रतिनिधियों ने बागवानी संबंधी जानकारी छात्राओं को उपलब्ध करवाई। डाक विभाग के कर्मचारियों ने विभिन्न बचत के तरीकों को बताया। विद्यालय के अंग्रेजी विभाग के अध्यापकों ने अंग्रेजी विषय में निपुणता प्राप्त करने के गुर सिखाए गए। इस अवसर पर सीमा रानी नगर पार्षद, सुमन बाला एसएमसी प्रधान, अशोक ठाकुर समाजसेवी, राजेंद्र कुमार बिंदल, निशा कुमारी, गीतू आदि मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *