Friday , 11 September 2026

Kurukshetra : लघु सचिवालय में स्थापित किया सी-विजिल कंट्रोल रूम

लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन की तरफ से लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल पर टोल फ्री नंबर 1950 और सी-विजिल एप का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। ये नियंत्रण कक्ष 24 घंटे और सातों दिन काम कर रहा है। इस नियंत्रण कक्ष से लोग अपने वोट, नए वोट बनवाने, वोट कटवाने, वोट शिफ्ट करने से संबंधित जानकारी हासिल कर रहे हैं। टोल फ्री नंबर पर अब तक 42 लोग जानकारी ले चुके है। सी-विजिल पर सात शिकायतें दर्ज की गई है, जिनका समाधान किया गया। ये जानकारी एडीसी डाॅ. वैशाली शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए संकल्प लेकर कार्य किया जा रहा है। मतदाताओं और आमजन की सुविधा को जहन में रखते हुए टोल फ्री नंबर 1950 की सेवाएं शुरु कर दी गई है। इन सेवाओं के साथ-साथ चुनावों की तमाम गतिविधियों पर नजर रखने और आदर्श आचार संहिता की पालना करवाने से संबंधित सी-विजिल एप के लिए भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इन दोनों सेवाओं के लिए लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल पर जिला नियंत्रण कक्ष (डीडीसी) स्थापित किया जा चुका है। सी-विजिल एप पर सात लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें लाडवा विधानसभा क्षेत्र से दो, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से एक और थानेसर विधानसभा क्षेत्र की चार शिकायत शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *