नए बस अड्डे के सामने माॅल में फिल्म देखने आए दोस्तों पर युवक ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। युवक ने छिपकर अपनी जान बचाई। हालांकि हमले में एक युवक को मामूली चोट लगी, जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम व मारपीट का मामला दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में उमेश 32 निवासी फोर मरला कॉलोनी पिहोवा ने बताया कि वह मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार रात करीब 8:30 बजे वह अपने दोस्त नीशु गर्ग, गुरुनानक कॉलोनी निवासी प्रिंस व नंद कॉलोनी निवासी प्रिंस के साथ पार्टी में एसपी फार्म में नीशु की कार से गए थे, मगर यहां से वह लोग फिल्म देखने के लिए कुरुक्षेत्र चल पड़े। करीब सवा 11 बजे वह नए बस अड्डे के सामने मॉल में पंहुचे। उन्होंने अपनी कार पार्किंग में रोकी तभी एक युवक ने उनकी कार के बोनट पर मुक्के मारने शुरू कर दिए। उसने कार से बाहर निकलकर उस युवक से बात करनी चाही तो उसने उसके सिर में कोई नुकीली चीज मार दी। इसी दौरान उसने उस पर हाथ में पकड़े रिवाल्वर से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। उसने छिपकर अपनी जान बचाई। उसका दोस्त प्रिंस भी कार से नीचे उतरा तो आरोपी ने उसके सिर में भी कोई नुकीली चीज मारकर फायर कर दिया। आरोपी कार में बैठे प्रिंस की छाती पर रिवाल्वर तानकर उनकी कार लेकर चला गया। करीब 15 मिनट बाद उनकी कार को वह गेट पर छोड़कर बुलेट पर आए अपने साथी के साथ फरार हो गया। शोर मचाने पर माॅल में आने-जाने वाले लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
