Monday , 2 November 2026

Kurukshetra : चकाचक होंगी 53 सड़कें, 86 करोड़ 81 लाख का बजट,

थानेसर हलके में 53 सड़कों का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। इस पर करीब 87 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इसमें से हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से 24 सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इन सड़कों पर 10 करोड़ 81 लाख का बजट खर्च होगा। लोक निर्माण विभाग की तरफ से 29 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर विभाग की तरफ से 76 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि हथीरा से पिंडारसी दो करोड़ 84 लाख की लागत से बनने वाली सड़क, उमरी रोड से अमीन वाया पलवल खेड़ी रामनगर फतुहपुर की सड़क पर एक करोड़ 73 लाख, ज्योतिनगर सर्विस रोड आरओबी के साथ पर 20 लाख 80 हजार, गांव बारना से रायसन व अमीन से बीड अमीन की सड़कों पर दो करोड़ तीन लाख, खेड़ी मारकंडा से सिरसला, कसेरला, कनीपला तक सड़क पर तीन करोड़ 10 लाख, जनता स्कूल से कीर्ति नगर व गांधी नगर तक सड़क के लिए 70 लाख रुपये, भिवानी खेड़ा से लुखी बचकी मलिकपुर रोड के लिए नौ करोड़ रुपये तथा रेलवे रोड से सलारपुर रोड वाया सैनपुर चौक न्यू अनाजमंडी पर करीब 5 लाख रुपये खर्च होंगे। इन सभी सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जा चुका है और लोकनिर्माण विभाग की तरफ से सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *