नेशनल डेस्क- देश में कोरोना के साथ-साथ डेंगू ने भी लोगों के मन में अपनी दहशत पैदा कर दी है जिसके संदर्भ में अब दिल्ली के नगर निगमों ने सरकार से डेंगू नियंत्रण को लेकर एक कॉमन पोर्टल की मांग की है। दरअसल, दिल्ली में इस साल डेंगू के मामलों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें, अबतक राजधानी में इस साल डेंगू के 8000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, साथ ही दो दर्जन से अधिक मौतें भी हुई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आंकड़ों के अनुसार इस साल डेंगू से हुई मौतें पिछले छह सालों में सबसे ज्यादा हैं। दिल्ली के नगर निगमों पर शहर को साफ-सुथरा रखते हुए इस बीमारी के फैलाव को रोकने की जिम्मेदारी है। अब इन्हीं निगमों ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग से डेंगू के लिए भी कोविड की तरह एक यूनीफाइड ऑनलाइन पोर्टल बनाने की मांग की है।
Read More Stories:
सरकार के जवाब का इंतजार
साउथ दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया है कि, इस तरह के एक पोर्टल के बन जाने से डेंगू से संबंधित डेटा को मैनेज करने में आसानी होगी। वहीं अधिकारी ने यह भी बताया कि, इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार के अफसरों से बात भी हो चुकी है और उन्होंने इसे जल्द पूरा किए जाने का आश्वासन भी दिया है। ईस्ट दिल्ली नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर अल्का शर्मा ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इसे अनिवार्य कर रखा है, इसलिए हम लोगों ने सरकार को पत्र लिख दिया है। उन्होंने बताया कि, अब सरकार के जवाब का इंतजार है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
