Friday , 11 September 2026

Karnal : मनोहर के पैर छूकर बोले सीएम – वह मेरे राजनीतिक गुरु, 

भले ही भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा नहीं पहुंचे लेकिन करनाल से लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल का चुनावी शंखनाद शानदार रहा। ढोल की थाप, बीन की धुन पर थिरक कर कार्यकर्ताओं ने मनोहर लाल को जीत का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंच पर कई बार मनोहर लाल के पैर छूकर उन्हें अपना सियासी गुरु बताकर उनकी योजनाओं को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। साथ ही लोगों का आह्वान किया कि वह उनके दरवाजे चौबीस घंटे जनता के लिए खुले रहेंगे।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में हुए सियासी घटनाक्रम के जरिये विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री नायब सैनी की तारीफ की। साथ ही ये भी कहा कि हरियाणा में जो भी राजनीतिक बदलाव हुआ, वह अचानक नहीं हुआ, इसके लिए सालभर से तैयारी चल रही थी। घरौंडा की नई अनाज मंडी में विधायक हरविंद्र कल्याण के संयोजन में आयोजित स्वागत समारोह में व्यस्तता के कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षता जेपी नड्डा के नहीं पहुंच पाने की बात कही गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *