Thursday , 10 September 2026

Karnal : तेज रफ्तार मोटर साइकिल की टक्कर से राहगीर की मौत,

जीटी रोड पुराना टोल टैक्स के पास मनक माजरा पर एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से जा रहे राहगीर उसे अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रवि कुमार निवासी जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं टायर पंचर की दुकान करने वाले दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सांगड़ी गांव यमुनानगर निवासी शिवम ने बुटाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुराना टोल टैक्स मनक माजरा के पास टायर पंचर की दुकान है। 18 मार्च को करीब नौ बजे वह दुकान के पास सुभाष ढाबा पर खड़ा था। इस दौरान एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद वह तुरंत पैदल व्यक्ति के पास पहुंचा और उसे संभाला। इस दौरान मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद वे घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *