Sunday , 26 July 2026

Karnal : खेत में मोटर चलाने गए किसान की करंट से मौत,

गोंदर गांव में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान खेत में ट्यूबवेल चलाने के लिए गया था। कुछ दिनों में किसान को बड़ी बेटी की शादी करनी थी। किसान की मौत के बाद तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
मृतक के भाई पवन ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे उसका 49 वर्षीय भाई लाल सिंह उसके साथ खेत में गया था। पवन ने बताया कि लाल सिंह ने उससे कहा था कि वह ट्यूबवेल चलाकर आता है, तब तक वो काम कर ले। जब वह 30 मिनट तक वापस नहीं आया और न ही ट्यूबवेल चला तो उसने लाल सिंह को आवाज दी। कोई जवाब नहीं आया तो वह मौके पर गया। कमरे में मोटर की बिजली की तारों के ऊपर लाल सिंह पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने तुरंत ट्रांसफॉर्मर से बिजली को बंद किया और लाल सिंह को उठाया। उसे निसिंग के अस्पताल में लेकर गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पवन ने बताया कि लाल सिंह के पास खुद की जमीन नहीं थी। वह हर वर्ष जमीन ठेके पर लेकर ही खेती करता था और अपने परिवार का पालन पोषण करता था, लेकिन इस हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
बड़ी बेटी की करनी थी शादी भाई पवन ने बताया कि लाल सिंह के तीन बच्चे हैं। एक बड़ी लड़की व दो छोटे लड़के। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, लड़की की शादी करनी थी। उसके लिए पैसों का इंतजाम नहीं हो रहा था। पवन ने बताया कि बेटी के रिश्ते के लिए लड़का देखने जाना था। पवन ने बताया कि लाल सिंह ही परिवार में अकेला कमाने वाला था। घर के आर्थिक हालत ठीक नहीं हैं। दोनों लड़के अभी छोटे हैं, जो पढ़ाई करते हैं। घर में कमाई का साधन नहीं है। परिवार ने सरकार व प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *