Sunday , 26 July 2026

Karnal : कार चालक ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर,

जीटी रोड पर न्यू झिलमिल ढाबा के सामने कार चालक ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिससे दंपती घायल हो गया। रणजीत सिंह ने बुटाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 फरवरी को अपनी स्कूटी पर पत्नी बिंदू को बैठाकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय छोड़ने जा रहा था। जब नीलोखेड़ी ओवर ब्रिज से आगे न्यू झिलमिल ढाबा जीटी रोड पर पहुंचा तो एक अज्ञात कार चालक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी।राहगीरों ने उसे व उसकी पत्नी को उठाया। इतनी देर में मौके से गुजर रही डायल-112 रुकी और उन्हें सरकारी अस्पताल नीलोखेड़ी में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *