Sunday , 26 July 2026

करनाल आईटीआई में छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में इनसो ने शहर भर में किया प्रदर्शन

फतेहबाद, 15 अप्रैल(जितेंद्र मोंगा): करनाल आईटीआई में छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में इनसो ने शहर भर में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और फतेहाबाद बस स्टैंड के बाहर मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।
इनसो के जिला प्रधान जितनी खिलेरी का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले को लेकर माफी नहीं मांगते तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इनसो ने सरकार और पुलिस पर विद्यार्थियों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया और कहा कि विरोध स्वरूप
 इनसो प्रदेश भर में जिला स्तर पर प्रदर्शन कर रही है।
इनसो ने इस मामले में मुख्यमंत्री द्वारा माफ़ी न मांगे जाने तक अपना विरोध जारी रखने की चेतवानी के साथ मुख्यमंत्री का घेराव करने की चेतावनी भी दी है । आज इस प्रदर्शन के दौरान कॉलेज के छात्रों के द्वारा काफी संख्या में भाग लिया गया। सीएम का पुतला फूंकने के बाद इनसो के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और जिला उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *