जिले के एक गांव से एक आरोपी 25 वर्षीय विवाहिता को बहला-फुसलाकर घर से ले गया। वे अपने साथ गहने व नकदी भी ले गए। दो अन्य आरोपियों ने भी इसमें आरोपी युवक का साथ दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि 16 जनवरी को दोपहर के समय आरोपी रोबिन उसकी 25 वर्षीय पत्नी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया। वे उसके घर से गहने, दो लाख रुपये व अन्य सामान भी ले गए। मामू व काला नाम के आरोपी ने भी इसमें आरोपी रोबिन का साथ दिया। जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
