Friday , 11 September 2026

Kaithal News: सड़क हादसों में होमगार्ड की गई जान, छह घायल,

तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव देवबन निवासी सुखविंद्र सिंह ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि 28 मार्च को वह, उसका चाचा मनोज जो गृह रक्षा विभाग में गुरुग्राम में नौकरी करता है और चाचा का लड़का अमन देवबन से कार में सौंगल जा रहे थे। कुछ दूरी पहले सामने से कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में उसके चाचा मनोज की मौत हो गई।

हादसे में वे दोनों भी घायल हो गए। कार चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी भानसिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, गांव आंधली निवासी सतनाम सिंह ने गुहला थाना में शिकायत दी कि 25 मार्च को रात करीब आठ बजे वह मोटरसाइकिल पर गांव चक्कू लदाना से जा रहा था। वहां अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। कार चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव बदसूई निवासी प्रिंस ने सदर थाना में शिकायत दी कि 25 मार्च को शाम के समय वह अजय व मामूराम के साथ बाइक पर गांव खुराना से जा रहा था। अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि जांच की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *