Saturday , 25 July 2026

Kaithal News: सुओ और गंडासी से हमला, जानिए पूरा मामला,

पूंडरी में एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते सुओं व गंडासी से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया और उसका इलाज करनाल के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूंडरी थाना में दी गई शिकायत में सैनी मोहल्ला निवासी अक्षय कुमार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता हैं। करीब ढाई साल से पूंडरी के पास के एक गांव में रहता था। उस समय उसकी एक युवती से दोस्ती हो गई। जब इस बात का उसके घरवालों को पता चला तो समाज में पंचायत करके उन्हें गांव से जाने के लिए कहा था तब से वे अपने परिवार के साथ पूंडरी मे रहता है। अब युवती की उसके परिवार के सदस्यों ने शादी कर दी है और उसके बच्चे भी हैं, लेकिन उसका भाई प्रिंस उससे बातचीत करता रहता था।

सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *