जननायक जनता पार्टी हरियाणा में इलेक्शन मोड में आ गई है। पंचकूला में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रदेश स्तरीय मीटिंग में प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जल्द से जल्द हलका स्तर पर कार्यकारिणी गठित की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साथ ही लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया। युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने और उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी देने सहित विभिन्न विषयों पर मंथन किया।
इसके अलावा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी युवा के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की और उन्हें संगठन मजबूती के बारे में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी युवाओं को साथ लेकर निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। हमारा प्रयास है कि पार्टी में युवा अपनी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं ताकि युवा ऊर्जा के साथ प्रदेश के विकास के लिए जेजेपी अहम भूमिका निभाए।
डिप्टी सीएम ने कहा कि युवा जेजेपी बूथ पर ‘एक बूथ एक योद्धा’ अभियान को पूरा करें और जिला स्तर पर संगठन विस्तार को गति दें। इसी अक्टूबर माह में युवा प्रकोष्ठ हर बूथ पर बूथ योद्धा नियुक्त करें ताकि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के कार्य को और गति मिल सके। बैठक में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों, सभी युवा जिला अध्यक्षों, सभी युवा हलका अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिए और उन्हें शुभकामनाएं दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
