Friday , 30 October 2026

Jhajjar-Bahadurgarh News: KMP पर ट्रक की चपेट में आने से राहगीर की मौत

कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर ट्रक की चपेट में आने से एक पैदल राहगीर की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। मृतक की पहचान पिंटू निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिकायतकर्ता मीरपुर जखेड़ा निवासी सोहनवीर ने बताया कि वह और उसका भतीजा शेखर बाइक पर सवार होकर बाबा खोली वाले की यात्रा पर जा रहे थे। उनके कुछ साथी पैदल चल रहे थे। कुछ अन्य साथी गाड़ी में सवार थे। सड़क पर आगे मेरे चाचा का लड़का पिन्टू बाबा की छड़ी लेकर पैदल चल रहा था। जब हम केएमपी हाईवे जसौर खेड़ी गांव के नजदीक पहुंचे तो एक ट्रक चालक ने पिन्टू को टक्कर मार दी। दुर्घटना में लगी चोटों के कारण पिन्टू की मौके पर ही मौत हो गई। उधर इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *